भगवा हिन्दू सेना ने दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई राखी से वृद्धाश्रम में मनाया रक्षा बंधन




Listen to this article

न्यूज 127.
भगवा हिन्दू सेना द्वारा वृद्धा आश्रम (देवस्य अभिलाषा) जाकर रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया गया। जिसमें दिव्यांग बच्चों (आकांक्षा स्कूल) के द्वारा तैयार की गई राखी का उपयोग किया गया। जिसमें भगवा हिन्दू सेना के पदाधिकारियों ने वृद्धा आश्रम में रह रही बहनों से राखी बंधवाई और आश्रम में रह रहे भाइयों को भगवा हिन्दू सेना की महिला मोर्चा टीम के द्वारा राखी बांधकर और मिठाई खिलाकर राखी का त्यौहार बनाया गया। इस दौरान एक पल के लिए सभी के आंखें भावुकता में नम हो गई। वृद्धा आश्रम (देवस्य अभिलाषा) की संस्थापक संजू शर्मा और रेखा सिंघल (आकांक्षा स्कूल) का सराहनीय योगदान रहा। इस कार्यक्रम की संयोजक राष्ट्रीय सचिव अंजली अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप रोड, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा (हरिद्वार) उत्तराखंड ममता ठाकुर, जिला संगठन मंत्री संजय अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष (कनखल) सविता कश्यप और सदस्य आदि मौजूद रहे।