न्यूज 127, मेरठ (जोजो):
संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ ने अपने कार्यालय में उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने एक साथ संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया और संवैधानिक आदर्शों तथा मूल कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में संविधान की भावना को सर्वोपरि रखने और कानून व व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया। संविधान दिवस पर आयोजित इस आयोजन के माध्यम से पुलिस विभाग में संवैधानिक मूल्यों और जनसेवा की भावना को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। आयोजन के माध्यम से पुलिसकर्मियों को संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप कार्य करने और अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।


