भाजयुमो नेता को कार ने मारी टक्कर, मौत




Listen to this article

न्यूज 127.
भाजयुमो नेता जितेंद्र बिष्ट की देर रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में उनके साथ खड़ा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती रात राजधानी देहरादून में शिमला बाईपास रोड सेंट ज्यूड्स चौक के पास शनिवार रात तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट की मौत हो गई। उनके साथ कई लोग भी घायल भी हुये। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार ज्यूड्स चौक से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें जितेंद्र कार के नीचे आ गए, जबकि ऋतिक भी चपेट में आ गया। घटना के बाद चालक घबराहट में वाहन को छोड़कर भाग। घटना में डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिष्ट की मौके पर मौत हो गई। रितिक राजपूत निवासी चंद्रबनी गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस को सूचना मिलते ही कोतवाली पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची। उसी दौरान छात्र संघ के कई छात्र मौके पर पहुंच गए। सभी ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह छात्रों को शान्त करवाया। जितेंद्र सिंह बिष्ट एबीवीपी से साल 2018 में छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे। वर्तमान में भाजपा के महानगर महामंत्री पद पर थे। कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।