डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर में जोनल खेलकूद प्रतियोगिता में खेल भावना और प्रतिभा का शानदार संगम




Listen to this article

न्यूज 127.
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जगजीतपुर, हरिद्वार में 15 अक्टूबर 2025 को डीएवी स्पोर्ट्स, डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, नई दिल्ली के तत्वावधान में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर खेल भावना, जोश और उमंग से सराबोर रहा।

पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी जी, प्रधान, डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में यह आयोजन हुआ। उनका यह स्पष्ट मत है कि “मानसिक और आत्मिक विकास तभी संभव है जब शरीर स्वस्थ और सशक्त हो।” डीएवी संस्थाओं का उद्देश्य सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित रहा है — जिसमें शिक्षा के साथ खेलकूद एवं शारीरिक विकास को भी समान महत्व दिया जाता है।

डीएवी स्पोर्ट्स संयोजक एवं पब्लिक स्कूल निदेशक डॉ. वी. सिंह के निर्देशन में उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय डीएवी खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड जोन के सभी 8 डीएवी विद्यालयों के कुल 447 प्रतिभागी (276 छात्र एवं 171 छात्राएँ) विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल हुए।

प्रतियोगिता में क्लस्टर ‘ए’ के स्कूलों में डीएवी जगजीतपुर, बीएमडीएवी हरिद्वार, डीएवी देहरादून और डीएवी कोटद्वार शामिल रहे, जबकि क्लस्टर ‘बी’ में डीएवी काशीपुर, बाजपुर, रुद्रपुर और हल्द्वानी के स्कूलों ने भाग लिया। विद्यालय में तीरंदाज़ी, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, राइफल शूटिंग, हैंडबॉल तथा क्रिकेट सहित कई खेलों का आयोजन किया गया।

ध्वजारोहण और शपथ समारोह से हुआ भव्य शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल एवं पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक तरुण आर्य द्वारा डीएवी ध्वजारोहण के साथ हुआ। डीएवी गान के पश्चात विद्यालय की स्पोर्ट्स कैप्टन भूमि पटेल ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना, अनुशासन और ईमानदारी की शपथ दिलाई।

अपने संबोधन में प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने कहा — “खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि सहयोग, समर्पण और संयम की भावना का प्रतीक हैं। हमें सामूहिक किंतु स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं खेल भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।” उन्होंने स्वामी विवेकानंद के प्रेरक शब्दों का उल्लेख करते हुए कहा— “गीता के अध्ययन की तुलना में खेलों के माध्यम से आप स्वर्ग के अधिक निकट होंगे।” यह उद्धरण इस तथ्य को पुष्ट करता है कि एक संपूर्ण मनुष्य के निर्माण के लिए शारीरिक शक्ति, मानसिक सहनशक्ति और नैतिक चरित्र समान रूप से आवश्यक हैं।

राज्यभर के डीएवी विद्यार्थियों ने दिखाई खेल प्रतिभा
प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग के विभिन्न आयु वर्गों — अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 में रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, क्रिकेट, बास्केटबॉल, राइफल शूटिंग, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

खेलों के साथ मिली प्रेरणा और आत्मविश्वास की ऊर्जा
समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। निर्णायकों, कोच एवं शिक्षकों के सहयोग से यह आयोजन सफल, अनुशासित और यादगार बना। सभी विजेता प्रतिभागी और टीमें अब डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स, जो कि नवंबर माह में दिल्ली-एनसीआर में आयोजित की जाएगी, में प्रतिभाग करेंगी। प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि — “डीएवी के विद्यार्थी न केवल अकादमिक क्षेत्र में बल्कि खेलों में भी उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। खेल हमें हार-जीत से परे एकता, अनुशासन और जीवन मूल्यों का पाठ पढ़ाते हैं।

मुख्य परिणाम –
क्रिकेट (बालक वर्ग): अंडर-14, 17 और 19 तीनों वर्गों में क्लस्टर ‘ए’ विजेता एवं क्लस्टर ‘बी’ उपविजेता रहे।
बास्केटबॉल (बालक वर्ग): अंडर-17 वर्ग में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल (हरिद्वार) विजेता रहा, जबकि डीएवी काशीपुर उपविजेता घोषित हुआ।
एथलेटिक्स (ओवरऑल ट्रॉफी): क्लस्टर ‘ए’ से डीएवी कोटद्वार ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं में डीएवी देहरादून, डीएवी कोटद्वार और डीएवी हल्द्वानी के छात्रों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
लॉन्ग जंप और हाई जंप: डीएवी हल्द्वानी, डीएवी देहरादून एवं डीएवी कोटद्वार के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किए।
शॉट पुट और डिस्कस थ्रो: डीएवी कोटद्वार, डीएवी काशीपुर और बीएमडीएवी हरिद्वार के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
राइफल शूटिंग (बालक वर्ग): हरिद्वार के निशानेबाजों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए सभी पदक अपने नाम किए।
जैवलिन थ्रो: बालिका वर्ग में डीएवी देहरादून की छात्राओं ने तीनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की।

प्रतियोगिताओं का परिणाम इस प्रकार रहा
 बालक  वर्ग अंडरः14 परिणाम: 100 मीटर
प्रथम – सुमित, डीएवी रुद्रपुर
द्वितीय – रवि मेहरा, डीएवी काशीपुर
तृतीय – प्रिंस रावत, डीएवी कोटद्वार
200 मीटर
प्रथम – सारंग सिंह, डीएवी देहरादून
द्वितीय – रवि मेहरा, डीएवी काशीपुर
तृतीय – आयुष रौतेला, डीएवी कोटद्वार
400 मीटर
प्रथम – प्रिंस रावत, डीएवी कोटद्वार
द्वितीय – जय राज सिंह रावत, डीएवी हल्द्वानी
तृतीय – तनुज, डीएवी रुद्रपुर
800 मीटर
प्रथम – यमन सिंह, डीएवी हल्द्वानी
द्वितीय – तनिष बिष्ट, डीएवी देहरादून
तृतीय – कुशाग्र , डीएवी रुद्रपुर
1500मीटर
प्रथम- आरव सिंह
अंडर-17 परिणामः100 मीटर

प्रथम – आकाश सिंह बुटोला, डीएवी देहरादून
द्वितीय – अनीश कुमार यादव, डीएवी काशीपुर
तृतीय – विशाल पांडेय, डीएवी हल्द्वानी
200 मीटर
प्रथम – आकाश सिंह बुटोला, डीएवी देहरादून
द्वितीय – अनीश कुमार यादव, डीएवी काशीपुर
तृतीय – विराज पुंडीर, डीएवी हरिद्वार
400 मीटर
प्रथम – अभय सिंह, डीएवी देहरादून
द्वितीय – आयुष रावत, डीएवी कोटद्वार
तृतीय – अनमोल राणा, डीएवी काशीपुर
800 मीटर
प्रथम – अभय सिंह, डीएवी देहरादून
द्वितीय – प्रियांशु नेगी, डीएवी कोटद्वार
तृतीय – गौरव कश्यप, डीएवी हल्द्वानी
1500 मीटर
प्रथम – अरनब खत्री, बीएम डीएवी, हरिद्वार
द्वितीय – करन सिंह, डीएवी हल्द्वानी
तृतीय – सूर्या नौटियाल, डीएवी देहरादून
अंडर-19 परिणाम -100 मीटर
प्रथम- प्रद्युम्न बिष्ट, डीएवी देहरादून
द्वितीय – अभिनव नेगी, डीएवी कोटद्वार
तृतीय- गौरव सुयाल , डीएवी हल्द्वानी
200 मीटर
प्रथम – प्रद्युम्न बिष्ट, डीएवी देहरादून
द्वितीय – गौरव सुयाल, डीएवी हल्द्वानी
तृतीय – आयुष गुप्ता, डीएवी हरिद्वार
400 मीटर
प्रथम- निशांत गुसैन, डीएवी कोटद्वार
द्वितीय – पंकज राणा, डीएवी देहरादून
तृतीय – पवन बधानी, डीएवी हल्द्वानी
800 मीटर
प्रथम – जैनुल आबिदीन, डीएवी बाजपुर
द्वितीय – अक्षत नेगी, डीएवी कोटद्वार
तृतीय – पीयूष कोठारी, डीएवी देहरादून
1500 मीटर
प्रथम – अजय भंडारी, डीएवी देहरादून
द्वितीय – नितिन मेहरा, डीएवी हल्द्वानी
तृतीय – करण मौर्या, डीएवी बाजपुर
बालिका  वर्ग
अंडर-14   परिणाम- 100 मीटर
प्रथम – आस्था मिश्रा, डीएवी हरिद्वार
द्वितीय – गीतिका प्रजापति, डीएवी बाजपुर
तृतीय – कृतिका चैहान, डीएवी कोटद्वार
200 मीटर
प्रथम – परनीता असवाल, डीएवी कोटद्वार
द्वितीय – आस्था मिश्रा, डीएवी हरिद्वार
तृतीय – निकिता भंडारी, डीएवी हल्द्वानी
400 मीटर
प्रथम – परजीन रंगहर, डीएवी देहरादून
द्वितीय – आज्ञा, डीएवी कोटद्वार
तृतीय -हर्षिता डीएवी हल्द्वानी
800 मीटर
प्रथम – समृद्धि, डीएवी हल्द्वानी
द्वितीय – अवनी बिष्ट, डीएवी देहरादून
तृतीय – शिखा , डीएवी कोटद्वार
1500मीटर
प्रथम-   रीप्रियांशु सैनी डीएवी कोटद्वार
अंडर-17 परिणाम -100 मीटर
प्रथम – आकांशा नेगी , डीएवी कोटद्वार
द्वितीय – ज्योशिका, डीएवी हल्द्वानी
तृतीय – अनुष्का पराजुली, डीएवी देहरादून
200 मीटर
प्रथम –  श्रुति रावत , डीएवी कोटद्वार
द्वितीय – ज्योशिका , डीएवी हल्द्वानी
तृतीय – रिद्धिमा भट्ट, डीएवी देहरादून
400 मीटर
प्रथम – दीपिका पांडेय, डीएवी हल्द्वानी
द्वितीय – सुमिरन, डीएवी कोटद्वार
तृतीय –  अपेक्षा सैनी, डीएवी हरिद्वार
800 मीटर
प्रथम – तनुशी भारद्वाज, डीएवी कोटद्वार
द्वितीय – श्रेया भट्ट, डीएवी देहरादून
तृतीय – दीपिका, डीएवी बाजपुर
1500 मीटर
प्रथम – साक्षी जोशी, डीएवी, हल्द्वानी
द्वितीय –  दिव्यांशी , डीएवी कोटद्वार
तृतीय – कनिका गुसांई, डीएवी देहरादून

    अंडर-19 परिणाम -100 मीटर
    प्रथम- वैष्णवी, डीएवी कोटद्वार
    द्वितीय – विनीत भट्ट, डीएवी हल्द्वानी
    तृतीय- नंदनी गर्ग , डीएवी देहरादून
    200 मीटर
    प्रथम – विनीता भट्ट, डीएवी हल्द्वानी
    द्वितीय – दिशा तिवारी, डीएवी कोटद्वार
    तृतीय – जाह्नवी रावत, डीएवी देहरादून
    400 मीटर
    प्रथम- दिव्या महर, डीएवी देहरादून
    800 मीटर
    प्रथम – ईवा डोगरा, डीएवी कोटद्वार
    द्वितीय – राघवी मौर्या, डीएवी बाजपुर
    तृतीय –  आयुषी कपिल, डीएवी हल्द्वानी
    1500 मीटर
    प्रथम – ईवा, डीएवी कोटद्वर

    1. लॉन्ग जंप  
      बालक वर्ग
      अंडर-14
      प्रथम – सुमित जैन डीएवी रुद्रपुर
      द्वितीय- भव्य सजवान डीएवी देहरादून
      तृतीय- यमन सिंह डीएवी हल्द्वानी
      अंडर-17
      प्रथम – मयंक रावत डीएवी बाजपुर
      द्वितीय- ऋषभ नेगी  डीएवी कोटद्वार
      तृतीय- गौरव कश्यप  डीएवी हल्द्वानी
      अंडर-19
      प्रथम – तनिश  डीएवी कोटद्वार
      द्वितीय- पवन डीएवी हल्द्वानी
      तृतीय- करन मौर्या डीएवी बाजपुर

    बालिका वर्ग
    अंडर-14
    प्रथम – परजीन रंगहर डीएवी देहरादून
    द्वितीय- वन्या भाटिया डीएवी कोटद्वार
    तृतीय- विक्षिता  डीएवी हल्द्वानी
    अंडर-17
    प्रथम – दीपिका पांडेय डीएवी हल्द्वानी
    द्वितीय- मनीषा  डीएवी कोटद्वार
    तृतीय- अनुष्का पराजुली  डीएवी देहरादून
    अंडर-19
    प्रथम – आयुशी कपिल  डीएवी हल्द्वानी
    द्वितीय- वेदिका डीएवी देहरादून
    5 . हाई जंप बालक वर्ग
    अंडर-17
    प्रथम – ऋषभ नेगी डीएवी कोटद्वार
    हाई जंप बालिका वर्ग
    अंडर -14
    प्रथम – परजीन रंगहर डीएवी देहरादून
    द्वितीय- वन्या भाटिया डीएवी कोटद्वार
    तृतीय- विक्षिता  डीएवी हल्द्वानी

    प्रथम- कृतिका चैहान डीएवी कोटद्वार
    अंडर-17
    प्रथम – आकांक्षा नेगी  डीएवी कोटद्वार

    1. शॉट पुट  (बालक वर्ग)
      अंडर-14
      प्रथम –  अमित विष्ट डीएवी देहरादून
      द्वितीय- आरव सिंह  डीएवी कोटद्वार
      तृतीय- शुभम पाठक  डीएवी हल्द्वानी

    अंडर-17
    प्रथम – अमित कुमार डीएवी काशीपुर
    द्वितीय- राज सैनी डीएवी बाजपुर
    तृतीय- शुभम नेगी  डीएवी देहरादून

    अंडर-19
    प्रथम – आयुष रावत  डीएवी कोटद्वार
    द्वितीय- दक्ष तोमर  बीएमडीएवी हरिद्वार
    तृतीय- गुरविंदर सिंह  डीएवी काशीपुर

    शॉट पुट (बालिका वर्ग)
    अंडर-14
    प्रथम- आयुशा डीएवी कोटद्वार
    द्वितिय –  सौम्या पुंडीर  डीएवी देहरादून
    तृतीय- प्राची विष्ट  डीएवी हल्द्वानी

    अंडर-17
    प्रथम – यवनिका चैहान डीएवी देहरादून
    द्वितीय- तमन्ना विष्ट डीएवी रुद्रपुर
    तृतीय- एंजल कपूर डीएवी हल्द्वानी

    अंडर-19
    प्रथम – जूही वंसल डीएवी हरिद्वार
    द्वितीय- हर्षिता   डीएवी काशीपुर
    तृतीय- खुशबू   डीएवी बाजपुर

    7.डिस्कस थ्रो (बालक वर्ग)
    अंडर-14
    प्रथम –  अमित विष्ट  डीएवी देहरादून
    द्वितीय- शुभम पाठक डीएवी हल्द्वानी

    अंडर-17
    प्रथम – अमित कुमार डीएवी काशीपुर
    द्वितीय- गौरव राणा  डीएवी देहरादून
    तृतीय- पार्थ मित्तल  बीएमडीएवी हरिद्वार

    अंडर-19
    प्रथम – गुरविंदर सिंह   डीएवी काशीपुर
    द्वितीय- कुमार केशव   डीएवी हरिद्वार
    तृतीय- सुजल सिंह  डीएवी देहरादून
    डिस्कस थ्रो (बालिका वर्ग)
    अंडर-14
    प्रथम –  दीक्षिता पंत  डीएवी देहरादून
    द्वितीय- प्राची विष्ट डीएवी हल्द्वानी

    अंडर-17
    प्रथम – साक्षी रावत डीएवी कोटद्वार
    द्वितीय- सताक्षी राज  डीएवी काशीपुर
    तृतीय- एंजल कपूर  डीएवी हल्द्वानी

    अंडर-19
    प्रथम – हर्षिता   डीएवी काशीपुर
    द्वितीय- खुशबू   डीएवी बाजपुर
    तृतीय- तनिष्का गुसाईं  डीएवी देहरादून

    1. राइफल शूटिंग (बालक वर्ग)
      अंडर-14
      प्रथम –  नचिकेता   डीएवी हरिद्वार
      द्वितीय- भार्गव  डीएवी हरिद्वार
      तृतीय –  ध्रुव डीएवी  हरिद्वार
      अंडर-17
      प्रथम –  अंशुमन रावत    डीएवी हरिद्वार
      द्वितीय- अभिराज  चैधरी  डीएवी हरिद्वार
      तृतीय –  आरव चैधरी  डीएवी  हरिद्वार

    9.जेबलिंग थ्रो (बालिका वर्ग)
    अंडर-14
    प्रथम –  दीक्षिता पंत डीएवी देहरादून
    अंडर -17
    प्रथम – यवनिका चैहान डीएवी देहरादून
    अंडर -19
    प्रथम – अविशा राणा डीएवी देहरादून
    जेबलिंग थ्रो (बालक वर्ग)
    अंडर -17
    प्रथम – अंकुश डीएवी रुद्रपुर
    द्वितीय – गौरव राणा डीएवी देहरादून
    अंडर -19
    प्रथम – आयुष पांडेय डीएवी रुद्रपुर
    द्वितीय – ध्रुव सिंह रावत डीएवी देहरादून