अनुराग गिरी,
हरिद्वार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रघुनन्दन प्रसाद गुप्ता का देहावसान रविवार दोपहर को हो गया था। सोमवार अपराहन 11ः30 बजे कनखल शमशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनकी अन्तेयष्टि संपन्न हुई। जिलाधिकारी दीपक रावत ने दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी के पार्थिव शारीर पर पुष्प चक्र समर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने शस्त्र उल्टा कर सलामी दी। उपस्थित लोगों ने मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। श्रद्धांजलि देने वालों में सिटी मजिस्ट्रेट मनीष सिंह पुलिस अधिकारी राजेंद्र सिंह खाती, स्वतंत्रता संग्राम उत्तराधिकारी समिति के अध्यक्ष सुभाष घई, सचिव श्याम सुंदर सचदेवा, भारत भूषण आदि सामाजिक एवं राजनेतिक लोग शामिल रहे। दिवंगत को मुखाग्नि उनके पौत्र रविगुप्ता ने दी। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र जगदीश गुप्ता व अन्य परिजनों को सांत्वना दी।