न्यूज 127.
होली से ठीक एक दिन पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद में तैनात चार इंस्पेक्टर और तीन चौकी प्रभारियों के तबादले किये हैं। इन सभी को तत्काल प्रभाव से अपनी नवीन तैनाती पर ज्वाइन करने के निर्देश दिये गए हैं।
पुलिस के मुताबिक जनपदीय स्थापना बोर्ड की बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श उपरांत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा शासन की नीतियों एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य निष्पादन सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से निरीक्षकों और उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ अविनाश पाण्डेय ने निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना को प्रभारी सोशल मीडिया सैल से प्रभारी निरीक्षक थाना किठौर बनाया है। उप निरीक्षक सुमित तोमर को चौकी प्रभारी सठला थाना मवाना से थानाध्यक्ष लोहिया नगर की जिम्मेदारी दी गई है। उप निरीक्षक महेश कुमार को चौकी प्रभारी साईफन थाना किठौर से थानाध्यक्ष पल्लवपुरम की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक प्रताप सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना किठौर से हटाकर पुलिस लाईन मेरठ भेजा गया है। निरीक्षक नेत्रपाल सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना लोहिया नगर से हटाकर पुलिस लाईन भेजा गया है। निरीक्षक मोहनलाल अतिरिक्त निरीक्षक अपराध परतापुर से प्रभारी रिट सैल की जिम्मेदारी दी गई है। उप निरीक्षक हरि सिंह चौकी प्रभारी दौराला पुल थाना सरधना से हटाकर प्रभारी सोशल मीडिया सैल और पीआरओ की जिम्मेदारी दी गई है।
होली से एक दिन पहले कप्तान ने 4 इंस्पेक्टर और तीन चौकी प्रभारी बदले




