हरिद्वार।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार 7 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री अपने प्रवास के दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे तथा राज्य सरकार और नूतन न्याय संहिता से संबंधित प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन भी करेंगे।
जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार गृहमंत्री 7 मार्च को दोपहर 12:15 बजे जोलीग्रांट एअरपोर्ट, देहरादून से प्रस्थान कर 12:30 बजे गुरूकुल कांगड़ी स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद 12:40 बजे हेलीपैड गुरुकुल कांगड़ी से बैरागी कैंप के लिए रवाना होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12:40 बजे से 1:55 बजे तक बैरागी कैंप में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 2:00 बजे से 2:30 बजे तक समय आरक्षित रखा गया है।
इसके पश्चात गृहमंत्री 2:30 बजे से 3:00 बजे तक बैरागी कैंप में नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन करेंगे। वहीं 3:00 बजे से 3:30 बजे तक उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी का भी उद्घाटन कर उसका निरीक्षण करेंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत 3:30 बजे बैरागी कैंप से प्रस्थान कर 3:40 बजे गाडविन होटल पहुंचेंगे, जहां 3:40 बजे से 4:40 बजे तक बैठक में भाग लेंगे। बैठक समाप्त होने के बाद गृहमंत्री 4:45 बजे गोडविन होटल से जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा तथा व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
हरिद्वार में 7 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का यह कार्यक्रम, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत




