हरिद्वार
नूरपुर पंजनहेड़ी फायरिंग प्रकरण में पुलिस ने तीनों आरोपियों तरूण, गौरव और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने आरोपियों को यूपी के सहारनपुर से दबोचा है। जहां से पुलिस आरोपियों को हरिद्वार लेकर आई है। जिसके बाद आरोपियों के पक्ष में महिलाओं और तमाम लोगों ने कनखल पुलिस के खिलाफ थाने में प्रदर्शन किया। हालांकि कनखल पुलिस ने कानून का अनुपालन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई गई है।
विवेचनाधिकारी सतेंद्र भंडारी ने आरोपी तरूण चौहान, गौरव और अभिषेक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। तीनों आरोपियों के कोर्ट से वांरट जारी हो गए थे। जिसके चलते पुलिस सरगर्मी से आरोपियों की तलाश कर रही थी।
विदित हो कि हरिद्वार के कनखल नूरपुर पंजनहेड़ी गांव निवासी जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान ने छोटे भाई सचिन चौहान और कृष्णपाल पर गोली चलाकर प्राणघातक हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके सचिन और कृष्णपाल के गोली लगी थी। इस प्रकरण में आरोपी अतुल चौहान ने कनखल थाने में सरेंडर कर दिया था। जबकि तीन आरोपी करीब एक माह से भी अधिक समय से फरार चल रहे थे। पुलिस तीनों की तलाश कर रही थी।
पुलिस को आरोपियों की लोकेशन यूपी के सहारपुर की मिली। जिसके बाद पुलिस की टीम ने सहारपुर में दबिश दी और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस तीनों आरोपियों को लेकर कनखल थाने पहुंच गई और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
नूरपुर पंजनहेड़ी फायरिंग प्रकरण में आरोपी तरूण, गौरव और अभिषेक गिरफ्तार




