न्यूज 127.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बुधवार को विधि अनुसार पूजापाठ कर बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत नवनिर्मित फायर स्टेशन बहादराबाद भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
पूजा-अर्चना के पश्चात फायर स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा नियुक्त स्टॉफ को पूरी जिम्मेदारी के साथ आगजनी की घटनाओं में रोकधाम करने एवं आमजन की मदद के लिए हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए। इस दौरान कप्तान द्वारा अग्निकांड की घटनाओं में क्वीक रिस्पांस को सर्वाधिक महत्वपूर्ण बिन्दु बताया गया।
कप्तान ने दी बहादराबाद में नए फायर स्टेशन की सौगात




