न्यूज 127. हरिद्वार।
एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद में चल रहे सात दिवसीय विशिष्ट शिविर में मंगलवार को चतुर्थ दिवस में स्वंयसेवियों ने ऋषिकेश स्थित एम्स हॉस्पिटल में कीमोथैरेपी मरीज को रक्तदान दिया।
स्वंयसेवियों के मार्गदर्शक के रूप में स्वंय एनएसएस जिला समन्वयक डॉ. एस.पी. सिंह उपस्थित रहे। डॉ. सिंह द्वारा निर्देशित व आग्रह पर कार्यक्रम अधिकारी उमराव को इस सन्दर्भ में बताया एवं उन्होंने बिना देरी किये शिविर के स्वंयसेवियों को इस सन्दर्भ में निर्देशित किया व इस कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया। डॉ. एस.पी. सिंह द्वारा कार्यक्रम अधिकारी व स्वंयसेवियों को शुभकॉमनायें प्रेषित की।
एनएसएस शिविर के स्वंयसेवियों ने आज ‘पुलिस की पाठशाला‘ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, जिसमें मुख्य अतिथि शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ हरिद्वार उपस्थित थे। श्री सिंह ने अपने सम्बोधन में छात्रों को कानून, सुरक्षा एवं अधिकारों में महत्वपूर्ण जानकारी दी, उन्होंने समाज में पुलिस को लेकर गलत धारणा बनी रहती है, उन गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास इस कार्यक्रम के माध्यम से किया। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति, दुर्घटना हो या कोई अपराध पुलिस हर पल मदद को तैयार रहती है।
संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी ने कहा कि ‘पुलिस की पाठशालाः केवल एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि समाज और युवाओं के बीच जागरूकता की कडी है। संस्थान की प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि आज समय साईबर क्राईम, नशा और सोशल मीडिया का गलत उपयोग जैसे खतरों से ‘पुलिस की पाठशाला‘ हमें जागरूक बनाती है और सही दिशा दिखाती है। कार्यक्रम अधिकारी उमराव सिंह ने कहा कि अगर हम सभी नियमों का पालन करें तो हम एक बेहतर समाज का निमार्ण कर सकते है। मंच संचालन शिवानी चिटकारिया ने किया। इस कार्यक्रम में दीपशिखा बोहरा, ललित जोशी, मनीष शर्मा, वैष्णवी झा, सायना वाधवा, सपना सकलानी, शशांक, रश्मि सक्सेना, डा. निधी आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।




