- प्लांट प्रोटेक्शन साइंसेज के फेलो अवार्ड से किया गया सम्मानित
न्यूज 127. मेरठ।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय में कीट विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. डीवी सिंह को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्लांट प्रोटेक्शन साइंसेज का फेलो अवॉर्ड प्रदान किया गया है।

डॉ. डीवी सिंह को यह सम्मान यूपीपीएएस कृषि वैज्ञानिक पुरस्कार 2025-26 के अंतर्गत 8 से 10 अप्रैल तक आयोजित यूपीपीएएस कृषि विज्ञान कांग्रेस में प्रदान किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने उन्हें सम्मानित किया।

डॉ. डीवी सिंह को यह सम्मान कृषि एवं पौध संरक्षण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय शोध कार्यों, नवाचारों और लंबे समय से दिए जा रहे योगदान के लिए दिया गया है। वह वर्तमान में कीट विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष होने के साथ-साथ प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के संयुक्त निदेशक तथा यूपीसीएआर के नोडल अधिकारी के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। डॉ. सिंह की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय में हर्ष का माहौल है।




