न्यूज 127, गुवाहाटी/देहरादून।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने असम के गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माँ कामाख्या का आशीर्वाद लेकर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी धामी ने देवी माँ से प्रार्थना करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और प्रदेश में खुशहाली एवं विकास का वातावरण बना रहे। उन्होंने प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य और जनकल्याण के लिए विशेष कामना भी की।
गौरतलब है कि कामाख्या मंदिर देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है, जहां श्रद्धालु दूर-दूर से माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री के इस आध्यात्मिक दौरे को प्रदेश की समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कामाख्या धाम में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना




