एक साल तक साइकिल से कोर्ट जाएंगे अधिवक्ता श्रवण कुमार








Listen to this article

न्यूज 127. मेरठ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशवासियों से पेट्रोल डीजल की बचत करने और सार्वजनिक यात्रा संसाधनों का इस्तेमाल करने की अपील के बाद मेरठ के एक अधिवक्ता ने अनूठा निर्णय लिया है। इस अधिवक्ता ने प्रधानमंत्री की अपील के बाद एक साल तक अपने आवास से कचहरी कोर्ट तक जाने के लिए साइलिक का इस्तेमाल करने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार मेरठ बार के सम्मानित सदस्य श्रवण कुमार एडवोकेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान के बाद अगले एक वर्ष तक मोदीपुरम से मेरठ कचहरी कोर्ट साइकिल पर जाने का निर्णय लिया है। उनके इस निर्णय की सभी ने सराहना की है। अधिवक्ता श्रवण कुमार का कहना है कि राष्ट्र हित में हम सभी को आगे आना होगा। बिना वजह अपने वाहनों का इस्तेमाल करने से बचना होगा। छोटे छोटे कार्यों के लिए भी अपने वाहनों से नजदीक के बाजारों में जाने पर भी सोचना होगा। ये छोटी छोटी बचत ही देश के लिए बड़ा योगदान बनेगी।