न्यूज 127, मेरठ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रहित में पेट्रोल डीजल की खपत को कम करने की अपील धीरे धीरे रंग ला रही है। इस संबंध में जहां लोग स्वयं ही अपने वाहनों का कम से कम इस्तेमाल करते हुए प्रधानमंत्री जी की मुहिम को आगे बढ़ाने में जुट गए हैं, वहीं सरधना विधानसभा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने भी देश की जनता से इस मुहिम में आगे आने की अपील की है।

बुधवार को सरधना विधानसभा क्षेत्र के गांव पाबलीखास में एक स्वीमिंग पूल का उद्घाटन करने पहुंचे पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जो अपील की है उस पर अमल करना हर देशवासी की जिम्मेदारी बनती हैं। सभी जानते हैं कि भारत के पास अपने तेल के कुएं नहीं है। हमें पेट्रोल डीजल के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता है। देश में तेल की सप्लाई विदेशों से होती है। सभी जानते हैं कि इस समय अमेरिका, ईरान, इजराइल युद्ध चल रहा है। जिसकी वजह से भारत ही नहीं पूरी दुनिया में तेल का क्राइसिस बना हुआ है। जब तक युत्र समाप्त नहीं होगा इस समस्या से निजात नहीं मिलेगी।
इसीलिए जब तक युद्ध चल रहा है तब तक हर देशवासी की जिम्मेदारी बनती है कि वह प्रधानमंत्री जी की अपील के बाद स्वयं ही एक जागरूक नागरिक का कर्तव्य निभाएं और निजी वाहनों का इस्तेमाल आवश्यक होने पर ही करें। पेट्रोल डीजल को कम खर्च कर सहयोग करें। इसी प्रयास से धीरे धीरे इस क्राइसिस को समाप्त किया जा सकता है।




