एक लाख का इनामी जुबैर पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर








Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।
मेरठ में एसटीएफ और लोहियानगर पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश जुबैर ढेर हो गया। पुलिस ने मौके से एक बाइक, दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किये हैं।

जानकारी के अनुसार अलीपुर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान जुबैर पुत्र रफतउल्ला निवासी नौशा थाना बरला जनपद अलीगढ़, हाल निवासी शाहीन बाग दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एसटीएफ अफसरों के अनुसार जुबैर कुख्यात मुनीर गैंग का सक्रिय सदस्य था और उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती समेत करीब दो दर्जन संगीन मुकदमे दर्ज थे। वह 24 दिसंबर 2025 को अलीगढ़ के सिविल लाइन क्षेत्र में हुए राव दानिश हिलाल हत्याकांड में वांछित चल रहा था और उस पर अलीगढ़ पुलिस द्वारा एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। दानिश एएमयू में शिक्षक था।

गाजियाबाद में 27 लाख की कैश वैन लूट के दो इनामी बदमाश समीर और जुबैर पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गए। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था और जुबैर लूटकांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। वेव सिटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर और दो कॉन्स्टेबल घायल हो गए। करीब 20 मिनट चली मुठभेड़ में दोनों बदमाश मारे गए, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए।