न्यूज 127, देहरादून।
“सफलता ही जीवन का परम उद्देश्य है” — इस उक्ति को चरितार्थ करते हुए डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया। प्रत्येक वर्ष की ही तरह इस वर्ष भी डीएवी पब्लिक स्कूल, देहरादून की बारहवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होते ही पूरे विद्यालय का वातावरण हर्ष, उत्साह और उमंग से भर गया। अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर विद्यार्थियों ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए यह सिद्ध कर दिया कि परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से प्रत्येक लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

इस वर्ष विज्ञान वर्ग में मनीष नेगी ने 96.6 % अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, श्रेया ध्यानी व श्रेया रावत ने 93.4 % अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान व ऋषभ रावत व प्रियानी गर्ग ने 92.8% अंक अर्जित कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरी ओर वाणिज्य वर्ग में प्रार्थना भट्ट व अक्षित बगियाल ने 94% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, जानवी रावत ने 93.8 % अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान व रिद्धिमा बहुगुणा ने 93% अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त अनेक विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इनमें यथार्थ सेमवाल (92.6%), नंदिनी गर्ग (92.2%), दिदृक्षा पोखरियाल (92%), अंशिका जगमोला (92%), अमोघ उनियाल (91.6%), आर्यन रावत (91.4%), यश उनियाल (91.4%), सुजल रावत (91.2%), देवाशीष सेमवाल (91%), परम धीमान (90.6%), शिवम भंडारी (90.4%), ज्योति रावत (90.4%) प्रमुख हैं।

विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य ने दी बधाई
इस शानदार परिणाम से समस्त विद्यालय परिवार में गर्व और प्रसन्नता का वातावरण है। शिक्षकगण, अभिभावक तथा विद्यालय के सभी सदस्यों ने विद्यार्थियों की इस अपार सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है। विद्यालय की प्रधानाचार्या शालिनी समाधिया ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता केवल उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन, परिश्रम और निरंतर प्रयास का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे इसी लगन एवं सकारात्मक सोच के साथ भविष्य में भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करते रहें।




