एस.एम. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का CBSE 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन








Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम में एस.एम. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।

विज्ञान वर्ग में छात्र गीतेश जोशी ने 83% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वैष्णवी कश्यप ने 82.6% अंक अर्जित किए। वहीं वाणिज्य वर्ग में देविका ओझा ने 91.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया तथा योगेश जोशी ने 82.6% अंक हासिल किए।

विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में अंग्रेजी विषय में देविका, ईशिका, जेशिका एवं दृष्टि ने 95 अंक प्राप्त किए। आईपी विषय में देविका ओझा ने 95 अंक, अवनि चौहान व वैष्णवी कश्यप ने 94 अंक, योगेश जोशी व दीपा पारिक ने 92 अंक तथा गीतेश जोशी ने 91 अंक प्राप्त किए। अर्थशास्त्र एवं व्यवसाय अध्ययन विषय में देविका ओझा ने 90 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से यह गौरवपूर्ण परिणाम संभव हो पाया है।