पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर 30 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो की मौत








Listen to this article


पथ प्रवाह, नैनीताल
कालाढूंगी क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों का एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। यह हादसा कालाढूंगी से लगभग एक किलोमीटर ऊपर हुआ, जहां वाहन करीब 30 मीटर नीचे खाई में गिर गया। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है।

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टेंपो ट्रैवलर में करीब 29 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के स्थानीय लोग तुरंत सहायता के लिए घटनास्थल की ओर दौड़े।

युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन टीमों द्वारा लगातार प्रयास जारी हैं।

घायलों को खाई से निकालकर सुरक्षित स्थानों और नजदीकी अस्पतालों तक पहुंचाया जा रहा है। कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की आशंका जताई जा रही है।
आई जी निवेदिता कुकरेती ने दो लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवा दिया गया है। सभी का उपचार किया जा रहा है। लेकिन गंभीर रूप से घायल दो लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले मृत्यु हो गई।