पुलिस की मौजूदगी में गरजा एमडीए का बुलडोजर, अवैध कॉम्प्लेक्स जमींदोज








Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।
मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में खिर्वा चौराहे के पास बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे अवैध कॉम्प्लेक्स पर एमडीए ने बड़ी कार्रवाई की है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की।
एमडीए अधिकारियों के अनुसार संबंधित निर्माणकर्ता को कई बार नोटिस जारी किए गए थे लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। फिलहाल एमडीए ने साफ किया है कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। वहीं दूसरी ओर एमडीए की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा है।