डीएवी पब्लिक स्कूल देहरादून में धूमधाम से मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय ‘योग दिवस’








Listen to this article

न्यूज127
डीएवी विद्यालय के प्रांगण में विश्व योग का कार्यक्रम का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कुशल योग शिक्षिक के निर्देशन में छात्र-छात्राओं , प्रधानाचार्या ,अध्यापकों व सहायक कर्मचारियों ने मिलकर योग अभ्यास किया। योगाभ्यास कार्यक्रम में एनसीसी के छात्र – छात्राओं ने भी उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के महत्त्व को समझाना तथा इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा देना था।

भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत ‘योग’, केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक संपूर्ण जीवन पद्धति है जो आत्मा, मन और शरीर के बीच संतुलन स्थापित करती है। इसका उद्देश्य मनुष्य को आत्म-साक्षात्कार की ओर ले जाना है।


जिससे मनुष्य मुख्य रूप से अपने शरीर, मन, विचार को नियंत्रित व संयमित कर सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं, कुछ ऐसी बीमारियाँ जिनके सामने आज का आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी हार मान चुका है, वहाँ हमारी आशा की किरण बनता है ‘योग’। इसी विचारधारा से प्रभावित होकर प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

इस वर्ष बारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है जिसका मूल विषय है “स्वस्थ आयु के लिए योग” । इस साल का थीम बढ़ती उम्र के दौरान भी सक्रिय, लचीले और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने पर केंद्रित है ।

इस कार्यक्रम का प्रारंभ योग सम्बंधित पूर्व अभ्यास योग क्रियाओं के साथ हुआ। तत्पश्चात ताड़ासन ,कपालभाति, हास्य योग, मकरासन, वज्रासन , सुखासन ,पद्मासन, सिद्धासन ,भुजंगासन , धनुरासन , शलभासन, शीतली प्राणायाम आदि आसन कराए गए व इन आसनों से होने वाले अनेक लाभ जैसे ताड़ासन – शरीर में रक्तचाप बढ़ाने, पीठ दर्द की समस्या का निवारण, शीतली आसान – शरीर को शीतल रखने , पद्मासन- तनाव व रक्तचाप को कम करने व मकरासन पाचन तंत्र को मजबूत बनाना आदि के विषय में भी बताया गया।
प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी समाधिया ने योगाभ्यास के प्रति छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि “योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे अब पूरा विश्व अपना रहा है। यह न केवल शरीर की चंचलता को स्थिर करता है, बल्कि मन की शांति भी प्रदान करता है। विद्यार्थी जीवन में योग का अभ्यास अत्यंत आवश्यक है क्योंकि यह एकाग्रता, स्वास्थ्य , आत्मविश्वास बढ़ाने और अनुशासित दिनचर्या का पालन करने में सक्षम बनता है।