योग दिवस पर बीएम डीएवी में किया गया योगाभ्यास








Listen to this article

न्यूज 127 हरिद्वार।
बीएम डीएवी, भोपतवाला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर का भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान योगाभ्यास की अति विशेष योग क्रियाएं कराई गई। समाज को एवं बालक बालिकाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें स्वस्थ रहने के लिए विशेष योगाभ्यास सिखाए गए। ताकि वे स्वस्थ शरीर के साथ-साथ उचित शिक्षा प्राप्त कर समाज को सही दिशा प्रदान कर सके।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा योग संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य प्रदान किए गए। उन्होंने कहा की योग हमारे शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इसके द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से अपने शरीर को स्वस्थ बनाया जा सकता है।

कहा कि योग हमारे शरीर को एक चिकित्सक की भाँति स्वस्थ बनाए रखता है। योगाभ्यास के माध्यम से हम ईश्वर का साक्षात्कार भी कर सकते हैं तथा उसकी बनाई सृष्टि को जीवंत रूप में ग्रहण कर सके। योगाभ्यास की शक्ति से हमारे ऋषि मुनियों ने भी ऐसा सिद्ध किया।