अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगाभ्यास








Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।
अंतरराष्ट्रीय ​योग दिवस जगह जगह योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोकदल (सामाजिक न्याय मंच) की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे ने भी समस्त देश और क्षेत्रवासियों को योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
संगीता दोहरे ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवन जीने की जीवनशैली है। उन्होंने कहा कि हम सभी को नियमित योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ और संतुलित जीवन का संकल्प लेना चाहिए।