अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रेस क्लब हरिद्वार में मीडिया कर्मियों ने किया योग








Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब हरिद्वार के परिसर में शनिवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी तथा महासचिव सूर्यकांत बेलवाल ने आचार्य किशोरी दास वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
योग शिविर में प्रेस क्लब के सदस्यों के साथ अन्य पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। विभिन्न योग मुद्राएं कर सभी ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। शिविर में वरिष्ठ योगाचार्य डॉ राधिका नागरथ, योग प्रशिक्षक भावना भारद्वाज तथा मन रूप कालरा ने प्रतिभागियों को प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी तथा विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा तनाव और अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। इस अवसर पर धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है।
प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों का कार्य अत्यंत व्यस्त और तनावपूर्ण होता है। ऐसे में योग मानसिक एकाग्रता, सकारात्मक सोच और कार्यक्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार पूर्व अध्यक्ष आदेश त्यागी, सुनील दत्त पांडेय, दीपक नौटियाल, रामचन्द्र कन्नौजिया, श्रवण झा, गुलशन नय्यर, अमित शर्मा, नरेश दीवान, राजेश शर्मा, काशी राम सैनी, प्रशांत शर्मा, संदीप शर्मा, आशीष मिश्रा, गुरप्रीत कालरा, प्रतिभा वर्मा, मयूर सैनी, कुमकुम शर्मा, हिमांशु द्विवेदी, दीपक मिश्रा, अरुण मिश्रा, महताब आलम, राधे श्याम, विद्याकुल बाल कृष्ण शास्त्री, मनोज खन्ना, राहुल वर्मा, राजकुमार, डॉ.शिवा अग्रवाल, सुरेंद्र बोकाड़िया, विकास चौहान, पुलकित शुक्ल, सुमित यशकल्याण, अरुण कश्यप, रविकान्त बेलवाल, नितिन राणा आदि की प्रतिभागिता रही।