दिन के उजाले में भी सटीक निशाना नहीं लगा सके मेरठ पुलिस के ‘धुरंधर’








Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।
मुठभेड़ में घने अंधेरे में भी बदमाशों के पैर में गोली मारने वाली पुलिस के धुरंधर फायरिंग रेंज में सटीक निशाना नहीं लगा सके। फायरिंग रेंज में पुलिस कर्मियों की प्रदर्शन के दौरान गोली टारगेट के बजाए दीवार में लगी। हालांकि कुछ पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन अच्छा भी रहा है। सर्किल आफिसरों की बात करें तो सीओ सदर देहात का प्रदर्शन अच्छा रहा, जबकि सीओ ब्रह्मपुरी का प्रदर्शन निराशाजनक हुुआ। एसएसपी और एसपी सिटी ने भी 10 और और 25 मीटर फायरिंग में टारगेट पर निशाना साधकर पुलिस जवानों को नियमित अभ्यास की सीख दी।
दरअसल सोफीपुर स्थित आर्मी की फायरिंग रेंज में बीते दिवस पुलिसकर्मियों ने फायरिंग का अभ्यास किया। इस प्रदर्शन में एसएसएपी से लेकर एसपी देहात और एसपी सिटी समेत सभी सर्किल के सीओ मौजूद रहे। इनके अलावा देहात और शहर के सभी थाना प्रभारियों को भी इस प्रदर्शन में बुलाया गया। थाना प्रभारियों में कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज कुमार और लालकुर्ती एसओ हरेंद्र जादौन टारगेट पर बुल शॉट मारने में अच्छा प्रदर्शन कर पाए। उन्होंने पिस्टल में 25 मीटर और इंसास एवं एके-47 में 10 मीटर फायरिंग कर 10 में से 8 अंक प्राप्त किए। जबकि इंस्पेक्टर सिविल लाइन अजय शुक्ला और मेडिकल थाना प्रभारी सतवीर अत्री टारगेट पर बुलशाट नहीं चला पाए। बल्कि बुलशाट के बजाय दीवार पर उनकी गोली लगी। थाना प्रभारियों में ज्यादातर इंस्पेक्टर और दारोगा बुलशाट नहीं लग सकें। उनकी फायर इधर-उधर ही लगते नजर आए। ऐसे में सवाल भी उठा कि जब वह दिन के उजाले में सॉफ्ट टारगेट पर निशाना नहीं लगा सके तो रात के अंधेरे में वह कैसे बदमाश के पैर में गोली मारते हैं।
इसी तरह से सीओ में सदर देहात सुधीर कुमार और शुचिता सिंह का बेहतर प्रदर्शन रहा। जबकि सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का प्रदर्शन खराब रहा। इसी तरह से एसएसपी अविनाश पांडेय, एसपी देहात अभिजीत कुमार, एसपी सिटी विनायक भोसले का 10 और 25 फीट में बेहतर प्रदर्शन रहा है। तीनों ही अफसरों ने अपने टारगेट को पूरा किया। हालांकि एक या दो फायर बुलशाट पर नहीं लग सका। एसपी सिटी ने बताया कि सबसे अच्छा फायरिंग अभ्यास एसएसपी का रहा है।