न्यूज127
जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने चौकी इंचार्ज को सिपाही को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिसके बाद महकमे में हड़कंप मच गया। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। आरोप है कि मुकदमे से नाम हटाने के लिए दस हजार की रिश्वत की मांग की जा रही थी। जबकि 60 हजार पहले ही वसूले जा चुके है। पूरा मामला यूपी के झांसी का है।
चौकी इंचार्ज ओमकार और सिपाही शशांक त्रिपाठी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने एक मुकदमे से नाम हटाने के एवज में पीड़ित से 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बताया जा रहा है कि आरोपी इससे पहले भी पीड़ित से करीब 60 हजार रुपये वसूल चुके थे और लगातार पैसे की मांग कर रहे थे।
पीड़ित ने इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की, जिसके बाद टीम ने पूरी योजना बनाकर जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही चौकी परिसर में दोनों आरोपी रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़े गए, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई को लेकर अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।




