न्यूज 127.
एक सिपाही अपनी प्रेमिका जो कि पुलिस में ही कांस्टेबल है उसके साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। यह मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का है। यहां एक पुरुष सिपाही अपनी महिला सहकर्मी के साथ किराए के कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया।
सिपाही की पत्नी, अपने परिजनों और पुलिस के साथ आधी रात को मौके पर पहुंची और रंगे हाथों पकड़ने के बाद जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार हमीरपुर पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही के किराए के कमरे में पुरुष सिपाही के मौजूद होने की सूचना असली पत्नी को मिली थी।
पत्नी अपनी तीन महीने की बच्ची और परिजनों के साथ आधी रात करीब 3 बजे कमरे पर पहुंची। दोनों को साथ देख आक्रोशित पत्नी ने महिला सिपाही के सामने ही अपने पति की थप्पड़ों से पिटाई कर दी।
आरोपी सिपाही की तैनाती पहले प्रतापगढ़ में थी, जहाँ से प्रेम प्रसंग के चलते महिला सिपाही का ट्रांसफर हमीरपुर कर दिया गया था। मौके पर मौजूद पुलिस दोनों को सदर कोतवाली ले गई। पत्नी द्वारा कोई लिखित शिकायत न दिए जाने के कारण दोनों को छोड़ दिया गया, लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।




