बीजेपी का सपा सुप्रीमों पर निशाना, जारी किया अखिलेश यादव का पोस्टर








Listen to this article

न्यूज 127, वाराणसी।
वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें उन्हें लुंगी और टोपी पहने हुए दिखाया गया है।

भाजपा द्वारा जारी इस पोस्टर पर लिखा गया है, “ये मेरा असली रूप”। भाजपा ने सपा पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया है।

यह पोस्टर वार वाराणसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर जारी किए गए पोस्टरों के जवाब में शुरू हुआ है।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में वाराणसी इस समय पोस्टरों के जरिए होने वाली राजनीतिक जंग का केंद्र बन गया है। इससे पहले भी दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर पोस्टर वार किया गया था।