नकली नोट गिरोह पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार, पंजाब से दो अरोपी गिरफ्तार








Listen to this article

– एक लाख दस हजार रुपये के नकली नोट भी बरामद
न्यूज 127, हरिद्वार।
एसएसपी नवनीत सिंह के अनुभवी नेतृत्व में फेक करेंसी गिरोह की तह तलाश रही हरिद्वार पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गैंग के मुख्य सरगना और उसके एक साथी को दबोचकर केवल प्रदेश ही नहीं अपितु राष्ट्रीय स्तर पर परिपक्वता, मेहनत और कामयाबी की नजीर पेश की है। हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि शिद्दत से की गई कोशिश कामयाबी के शिखर तक पहुंचकर ही मानती है।

पकड़े गए आरोपियों के बारे में एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया, बीती 6 जुलाई को हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने सरजीत सिंह, टिंकू, सुमित कुमार व संजीव कुमार के कब्जे से कुल 84500 रुपये नकली नोट बरामद कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जिला कारागार में दाखिल किया गया था। बीती 10 जुलाई को न्यायिक अभिरक्षा मे निरुद्ध टिंकू और सुमित को पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें मिली जानकारी के आाधर पर हरिद्वार पुलिस की टीम पंजाब पहुंची। टीम ने वहां पवन कुमार को कुल 5,000 रुपये के नकली नोट के साथ बापू दा ढाबा निकट मुद्दल बाईपास पठानकोट हाईवे से तथा सुखवीर सिंह को 1,00,000 रुपये नकली नोट तथा नकली नोट के कूटकरण हेतु प्रयुक्त एक प्रिन्टर व वरना कार के साथ गिरफ्तार किया।

एक आरोपी है ढाबे का संचालक
पवन पेशे से ढाबा संचालक है जो ढाबे की आड मे नकली नोट का धन्धा करता था। अन्य आरोपी सुखबीर कपडों के व्यवसाय की आड मे नकली नोट का धन्धा करता था। इनके द्वारा असल 50,000 रुपये के बदले 1,00,000 नकली नोट देकर मुनाफा कमाया जाना प्रकाश में आया। सुखबिर सिंह उपरोक्त पूर्व में बैंक फ्राड के प्रकरण मे वर्ष 2020 मे तथा जाली करेंसी रखने के आरोप मे वर्ष 2024 मे थाना बटाला पंजाब से जेल जा चुका है। पवन कुमार वर्ष 2022 मे थाना बटाला से N.D.P.S. एक्ट मे जेल गया है। जेल में दोनों की दोस्ती हुई और इन्होंने नकली नोट बनाकर मोटा मुनाफा कमाने की योजना बनाई।

अपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस
आरोपियों के शेष आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध मे जानकारी की जा रही है। दोनों को नियमानुसार समय से माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल, हे0का0 संजय पाल, हे0का0 सतीश नौटियाल, कानि0 सुनील चौहान, कानि0 अजीत तोमर शामिल रहे।