एडीजी भानु भास्कर ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश








Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे वृहद वृक्षारोपण जन अभियान-2026 “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत रविवार को एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने जोनल कार्यालय परिसर में (अरूणिका आम) “एक पेड़ माँ के नाम” पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस दौरान जोनल कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर एडीजी भानु भास्कर ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।

साथ ही आमजन से भी अपील की गई कि वे अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएँ। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की अमूल्य धरोहर ही नहीं, बल्कि स्वच्छ वायु, शुद्ध पर्यावरण और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही हरित, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण संभव है।