न्यूज 127, मेरठ।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली। पल्लवपुरम फेज 2 में यह तिरंगा डिवाइडर रोड से होती हुई कालोनी के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान इस यात्रा में स्थानीय पार्षद विक्रांत ढाका और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ चिकारा समेत अन्य वरिष्ठ जन मौजूद रहे। यात्रा के दौरान देशभक्ति के ओतप्रोत्र गीत प्रचारित किये गए।

कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ यात्रा निकाली, यात्रा का कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।



