अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई DLRC एवं DLCC की बैठक






Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) एवं जिला स्तरीय समन्वय समिति (DLCC) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार, हरिद्वार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) दिनेश गुप्ता द्वारा बैंकों एवं सरकारी विभागों के मध्य बेहतर समन्वय एवं तालमेल स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा सके।
बैठक के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं Government Sponsored Schemes के अंतर्गत ऋण आवेदन, ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त कृषि, MSME एवं अन्य प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों में ऋण प्रवाह, एनपीए प्रबंधन, वित्तीय समावेशन तथा जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने सभी बैंकों एवं संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने, ऋण प्रस्तावों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा जिले के आर्थिक एवं वित्तीय विकास को गति देने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच को और अधिक सुदृढ़ करने, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों एवं बैंकों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।