आबादी में पहुंचा विशाल अजगर, मचा हड़कंप






Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।
मेरठ जनपद के हसनपुर कदीम गांव में विशाल अजगर दिखायी देने से हड़कंप मच गया। भारी-भरकम अजगर सड़क पर रेंगता हुआ एक घर के मुख्य द्वार तक पहुंच गया।
अजगर ने घर के अंदर घुसने का प्रयास किया। अजगर को देखते ही राहगीरों के कदम थम गए और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने अजगर का वीडियो भी बना लिया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़कर रेस्क्यू किया।