न्यूज 127, (जोजो, मेरठ):
मेरठ जनपद के सरधना थाना क्षेत्र के कुशावली गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर एक युवती का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का शव ज्वालागढ़ की तरफ जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया।
फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
युवती के चेहरे और गर्दन पर गहरी चोट के निशान हैं। उत्पीड़न या शोषण जैसी किसी वारदात की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने सभी संभावनाओं के चलते फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया और साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए।
पुलिस मृतका की पहचान में जुटी
फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल मृतका की पहचान को लेकर है। इसके लिए पुलिस आसपास के थाने से संपर्क करने के साथ-साथ सोशल पर भी सर्च कर रही है। वहीं इलाके में इस घटना सनसनी फेली हुई हैं और चर्चा का विषय बनी हुई है।








