न्यूज 127. लखनऊ (जोजो)।
शासन ने देर रात प्रदेश में तैनात 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे और सुल्तानपुर एसपी चारु निगम भी शामिल हैं।

वहीं इस फेरबदल के बाद मेरठ जिले की जिम्मेदारी बीबीजीटीएस मूर्ति को दी गई है। वह अभी तक झांसी में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। विनीत जायसवाल सुल्तानपुर के नए पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। अभिषेक झा को गोंडा का एसपी बनाया गया है। सम्भल के एसपी केके बिश्नोई को बिजनौर का एसपी बनाया गया है। विकास चंद्र त्रिपाठी को पहली बार कप्तानी मिली है, उन्हें सम्भल का एसपी बनाया गया है।
स्थानांतरण सूची के मुताबिक, अविनाश पाण्डेय को मेरठ एसएसपी के पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से संबद्ध किया गया है। वहीं, झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात बीबीजीटीएस मूर्ति को अब मेरठ की कमान सौंपी गई है। एसएसपी अविनाश पांडेय ने फरवरी 2026 में ज्वाइन किया था। इससे पहले वह मेरठ में एसपी देहात भी रह चुके हैं। अविनाश पाण्डेय ने मेरठ में एसएसपी की जिम्मेदारी संभालते हुए कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों में काम किया।









