न्यूज 127, (जोजो) मेरठ।
नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ बीबीजीटीएस मूर्ति (IPS) ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की।

नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ बीबीजीटीएस मूर्ति (IPS) द्वारा 21 अगस्त को जनपद मेरठ में अपना कार्यभार ग्रहण किया गया।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति (IPS) द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन भानु भास्कर (IPS), मंडलायुक्त मेरठ मंडल भानु चंद्र गोस्वामी (IAS), पुलिस उप-महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी (IPS) एवं जिलाधिकारी मेरठ डॉ. विजय कुमार सिंह (IAS) से शिष्टाचार भेंट की गई।

इस दौरान जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा पुलिस एवं प्रशासन के मध्य प्रभावी समन्वय बनाए रखने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन किया गया।








