किसान नेता से कथित मारपीट प्रकरण में इंस्पेक्टर अखिलेश गौड निलंबित










Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।
मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी से कथित मारपीट के मामले में सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ को निलंबित किया गया है। डीआईजी सहारनपुर की जांच और मामले से जुड़े लोगों के बयानों के बाद एसएसपी ने अखिलेश गौड़ को निलंबित किया गया है।
बताया गया कि शनिवार देर रात तक मामले से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद जांच में सामने आए तथ्यों और रिपोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने निलंबन की वजह कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, उदासीनता और स्वेच्छाचारिता बताया है।