न्यूज 127, हरिद्वार।
एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए कल्चरल क्लब के तत्वावधान में भव्य फ्रैशर पार्टी ‘प्रारम्भ-2026’ का आयोजन किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, संगीत, स्टैंडअप और फैशन शो से सजे कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल एवं विद्यार्थियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ‘प्रारम्भ-2026’ नए विद्यार्थियों के कॉलेज जीवन की यादगार शुरुआत है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।
प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों को संस्थान की संस्कृति, वातावरण और रचनात्मक गतिविधियों से परिचित कराना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने फ्यूजन डांस, ग्रुप डांस, पुराने फिल्मी गीतों पर नृत्य और एकल गायन की प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। अनन्या, कृतिका, अदिति, दीपक, वंश, अभिनव, अर्थ सिखौला, रितु बिष्ट, एंजल, चारूल और विनायक सहित कई विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दीं।
लाइव म्यूजिकल बैंड ‘रेज एन रागा’ की शानदार प्रस्तुतियों पर विद्यार्थी जमकर थिरके। वहीं प्रखर सिखौला की मधुर गायन प्रस्तुतियों ने भी खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम का संचालन रितु मोदी और वैष्णवी झा ने किया।
प्रतिभा और आत्मविश्वास का दिखा संगम
फ्रैशर पार्टी का प्रमुख आकर्षण मिस एवं मिस्टर फ्रैशर, मिस एवं मिस्टर पर्सनैलिटी तथा मिस एवं मिस्टर टैलेंट प्रतियोगिता रही। विद्यार्थियों ने रैंप वॉक, आत्म-परिचय और प्रश्नोत्तरी के विभिन्न चरणों में अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
वाणिज्य विभाग में मिस फ्रैशर एंजल गर्ग, मिस्टर फ्रैशर लक्की सैनी, मिस पर्सनैलिटी आयुषी, मिस्टर पर्सनैलिटी कृष्णा शर्मा, मिस टैलेंट हर्षिता रावत और मिस्टर टैलेंट वासु अरोड़ा चुने गए।
विज्ञान विभाग में मिस फ्रैशर स्वार्णिका, मिस्टर फ्रैशर विकांसु, मिस पर्सनैलिटी टीना चौधरी, मिस्टर पर्सनैलिटी रिंकु, मिस टैलेंट स्नेहा मौर्या और मिस्टर टैलेंट गौरव ने खिताब हासिल किए।
कला एवं मानविकी विभाग में मिस फ्रैशर कशिश, मिस्टर फ्रैशर अभिमन्यु, मिस पर्सनैलिटी सोनिया, मिस्टर पर्सनैलिटी रिद्म, मिस टैलेंट पुण्याक्षी और मिस्टर टैलेंट लक्की चुने गए।
कम्प्यूटर विज्ञान विभाग में मिस फ्रैशर वैष्णवी वर्मा, मिस्टर फ्रैशर राजन बराल, मिस पर्सनैलिटी विदूषिका, मिस्टर पर्सनैलिटी चित्रांश कुमार, मिस टैलेंट प्रियांशी नेगी और मिस्टर टैलेंट शिवम कुमार चुने गए।
प्रबंधन विभाग में मिस फ्रैशर वंशिका वर्मा, मिस्टर फ्रैशर प्रखर सिखौला, मिस पर्सनैलिटी अनुष्का शर्मा, मिस्टर पर्सनैलिटी आयुष सिंह रावत, मिस टैलेंट नंदिनी चौहान और मिस्टर टैलेंट अर्थ सिखौला को चुना गया।
कार्यक्रम में दीपशिखा बोहरा, उमराव सिंह, ललित जोशी, सपना सकलानी, नुपुर गर्ग, डॉ. पूजा मिश्रा, डॉ. तनु चन्द्रा, स्वाति मंगलम, वंदना, अशोक कुमार, शशांक, अंजली विश्नोई, रश्मि सक्सेना, योगराज सिंह, मनीष, गौरव, राजा मनीष सहित संस्थान के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।


