न्यूज 127, दौराला/मेरठ।
गुड़गांव (हरियाणा) में 7 से 11 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले केपीएस बॉक्सिंग अकादमी, भराला के खिलाड़ियों का आज अकादमी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
चैंपियनशिप में अकादमी के बॉक्सर निर्भय मलिक (38-40 किग्रा भार वर्ग) और देव धनखड़ (44-46 किग्रा) ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए कांस्य पदक हासिल किए। इसके अलावा, विद्या भारती बोर्ड के अंतर्गत दिव्यांशु ने 48-50 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर अकादमी और पूरे जनपद का नाम रोशन किया है।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला, अनुज सोम, जिला पंचायत सदस्य प्रताप लोहिया, कुलदीप सिवाच, सचिन सिवाच, बॉक्सिंग कोच अरुण कुमार, अर्जुन चौधरी, डॉ. संदीप मलिक, शैलेंद्र चौधरी, वेटलिफ्टर कोच प्रवीण धनकड़, अमित अहलावत, विकास कुमार, रवि पूनिया, विकास शर्मा, पंकज चौधरी, सोनू मलिक, विनोद मलिक, मोनू मलिक, प्रमोद मलिक, धर्मेंद्र धनकड़, धर्मपाल, अंकित बाबरा, आशीष चौहान, मनीष कुमार, परमेंद्र धनकड़, कालू राम सिवाच और तरुण धनकड़ सहित समस्त अकादमी परिवार ने मेधावी खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


