भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर किया जनसंपर्क




Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।
आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला ने शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने अपने पैतृक गांव भराला के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से भेंट की। इस दौरान उन्होंने भाजपा उम्मीदवार एमएलसी शिक्षक श्रीचंद शर्मा और एमएलसी स्नातक दिनेश गोयल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की और मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में जागरूक किया।

इस जनसंपर्क अभियान के दौरान अध्यापिका शशि शर्मा, ममता चौधरी, कविता बालियान, शालिनी शर्मा, रेशमा और रजनी रिशु शर्मा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।