ADG भानु भास्कर ने बाबा भूरादेव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा




Listen to this article

न्यूज 127, सहारनपुर/मेरठ (जोजो):
शारदीय नवरात्रि के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) मेरठ जोन भानु भास्कर ने सहारनपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) सहारनपुर रेंज और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सहारनपुर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ थाना मिर्जापुर क्षेत्रंतर्गत स्थित प्रसिद्ध बाबा भूरादेव मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।

दौरे के दौरान एडीजी ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवरात्रि के पावन पर्व पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे कर लिए जाएं। साथ ही, सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।