ADG भानु भास्कर ने रिजर्व पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण




Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ (जोजो):
अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) मेरठ जोन भानु भास्कर ने मंगलवार को जनपद मेरठ की रिजर्व पुलिस लाइन का औचक भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) मेरठ रेंज और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मेरठ सहित अन्य पुलिस बल के अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान एडीजी ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, व्यवस्थाओं और परिसरों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा प्रबंधों, अनुशासन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, पुलिस कर्मियों के कल्याण और बैरकों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।