आज सुबह 10:30 बजे देहरादून से हरिद्वार के खड़खड़ी घाट के लिए रवाना होगी अंतिम यात्रा
न्यूज 127, हरिद्वार। हरिद्वार से सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई आदरणीय बृजमोहन सिंह रावत का आज प्रातः दुःखद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय बृजमोहन सिंह रावत की अंतिम यात्रा आज प्रातः 10:30 बजे देहरादून स्थित डिफेंस कॉलोनी से हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

