भगवानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक शातिर घायल




Listen to this article

​न्यूज 127, भगवानपुर (रुड़की):

भगवानपुर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच अचानक हुई मुठभेड़ से हड़कंप मच गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई (क्रॉस फायरिंग) में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह मौके पर ही गिरकर घायल हो गया।

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी तुरंत मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। घायल बदमाश को तत्काल हिरासत में लेकर उपचार के लिए रुड़की अस्पताल भेजा गया है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में अन्य बदमाशों की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए पुलिस टीम का सघन कांबिंग ऑपरेशन जारी है।