धर्मनगरी को नशा मुक्त बनाने की एसएसपी की मुहिम जारी, पुलिस कर रही छापेमारी








Listen to this article

नवीन चौहान, हरिद्वार। धर्मनगरी को नशा मुक्त बनाने के लिये जनपद पुलिस ताबड़तोड़ तरीके से छापेमारी कर शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। इसके अलावा काफी समय से क्षेत्र में शराब तस्करी करने वाले अपराधी तत्वों को गुंडा एक्ट में निरूद्ध कर रही है। मंगलवार की रात्रि नारकोटिक्स सेल और विभिन्न थानों की पुलिस ने युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर शराब तस्करों को जेल भेजने का कार्य किया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि पुलिस का अभियान जारी है।
गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत की गई कार्यवाही
आरोपी अरविन्द पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम पंजनहेडी थाना कनखल हरिद्वार के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। अरविंद काफी लंबे समय से क्षेत्र में अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहा है। पुलिस ने आरोपी को कई बार गिरफ्तार कर जेल भेजा लेकिन जमानत मिलने के बाद वह फिर सक्रियता के साथ तस्करी करनी शुरू कर देता है। वही आरोपी राजू पुत्र सुभाष नि0 मौहल्ला कुम्हारगढा थाना कनखल हरिद्वार भी मादक पदार्थो की तस्करी करने में सक्रियता से कार्य करता है। पुलिस ने राजू को पर भी गुंडा एक्ट में कार्रवाई की है।
अवैध शराब के साथ गिरफ्तार
कनखल एसओ ओमकांत भूषण के निर्देशों पर पुलिस ने आरोपी अरविन्द पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम पंजनहेड़ी कनखल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 47 पव्वे देशी शराब पिकिनिक मार्का नाजायज बरामद होने पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। दूसरा आरोपी गौरव पुत्र शशि निवासी बैल मण्डी थाना कनखल हरिद्वार के कब्जे से 45 पव्वे देशी शराब पिकिनिक मार्का नाजायज बरामद हुई है। तीसरा आरोपी राहुल यादव पुत्र सुशील यादव निवासी जटबहादरपुर थाना पथरी हाल पीठ पुलिया जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार के कब्जे से 45 पव्वे देशी शराब पिकिनिक मार्का नाजायज बरामद हुई है।
नारकोटिक सेल की टीम ने दबोचे
नारकोटिक्स सेल प्रभारी राजीव चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपी मोनू पुत्र सोबराज को तीन पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। वही आरोपी विक्रम पुत्र रतिराम व ललित पुत्र केशव को साढ़े पांच पेटी अवैध शराब के साथ दबोचा है। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से आरोपी जोगेन्दर पुत्र राजकुमार को 132 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया गया। नगर कोतवाली पुलिस ने मुन्नी पत्नी घनश्याम को 48 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। वही आरोपी शिव कुमार पुत्र दया राम निवासी रामनगर कालोनी सलेमपुर थाना सिडकुल को एक पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।