नवीन चौहान
पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अनिल के रतूड़ी ने पुलिस मुख्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। श्री रतूड़ी ने उपस्थित समस्त पुलिस बल को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी। श्री रतूड़ी ने सभी पुलिस कर्मियों से अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा व लगन से निर्वहन करने का आह्वान किया।
श्री रतूड़ी ने स्वतंत्रता दिवस-2019 के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति के राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों को बधाई देते हुए पुलिस महानिदेशक के उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्राप्त करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पदकों से अलंकृत किया। उन्होंने सभी पदक विजेताओं व उनके परिजनों को अपनी शुभकामनायें दी।
उक्त अवसर पर अशोक कुमार, महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, वी विनय कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन/अभिसूचना एवं सुरक्षा, अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक संचार, संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक पी/एम, एपी अंशुमान पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी, जीएस मार्तोलिया पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय, पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक/महासमादेष्टा होमगार्ड सहित पुलिस मुख्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ममता वोहरा, अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड ने किया।
पुलिस मुख्यालय देहरादून में डीजीपी अनिल रतूड़ी ने किया ध्वजारोहण



