कांग्रेस नेत्री ने पूर्व पीआरओ व एक महिला के खिलाफ दी तहरीर




Listen to this article

नवीन चौहान
कांग्रेस नेत्री ने भाजपा के पूर्व मेयर मनोज गर्ग के पीआरओ रहे राजीव जोशी व एक अन्य महिला के खिलाफ कनखल थाने में तहरीर दी है। कांग्रेस नेत्री का आरोप है कि उक्त लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र और अश्लील टिप्पणी की है। जिससे उनको मानसिक आघात पहुंचा है। वही कांग्रेस नेत्री ने पहले उक्त पीआओ के घर के बाहर पहुंचकर भी हंगामा किया और उसकी फजीहत की। जिसके बाद से मामला गरमाया हुआ है।
कनखल थाना प्रभारी हरिओम राज चौहान को दी तहरीर में कांग्रेस नेत्री वंदना गुप्ता ने बताया कि शिल्पी पाराशर और राजीव जोशी ने फेसबुक पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए उनका चारित्रिक हनन किया है। वही राजीव जोशी और शिल्पी पाराशर की बातचीत के स्क्रीनशॉट पुलिस को उपलब्ध करा दिये है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।