महाराष्ट्र के नव मनोनीत राज्यपाल भगत दा का दिल्ली में भव्य स्वागत




Listen to this article

नवीन चौहान
महाराष्ट्र के नव मनोनीत राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का दिल्ली के उत्तराखंड सदन में जोरदार स्वागत किया गया। उत्तराखंड के दिल्ली में स्थित पर्वतीय एवं प्रवासी प्रकोष्ठ संस्था ने भगत सिंह कोश्यारी का स्वागत समारोह का आयोजन किया था। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के होने वाले राज्यपाल के स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में उत्तराखंडियों ने शिरकत की। भगत सिंह कोश्यारी ने अपने उत्तराखंड के लोगों के बीच खुद को नेता मानने से इनकार करते हुए कहा कि मैं न तो मुख्यमंत्री हूँ, न मंत्री और न ही राज्यपाल, बल्कि मैं तो इंसान हूँ, और भगत सिंह कोश्यारी हूं और भगत सिंह कोश्यारी ही रहूंगा। उत्तराखंडियों को संबोधित करते हुए भगदा ने कहा कि महाराष्ट्र में देवेंद्र सिंह फडणवीस मुख्यमंत्री के रूप में बेहतर काम कर कर रहे है और मुझे यहां आकर उनसे बहुत कुछ सीखना है।
भगत सिंह कोश्यारी के स्वागत समारोह में दिल्ली में निवास कर रहे उत्तराखंड के लोगों सहित उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में लोग पंहुचे।

सभी अपने जन नेता का स्वागत करने के लिए आतुर नजर आए।  स्वागत समारोह में पूर्व सांसद बलराज पासी, भाजपा के वरिष्ठ नेता पंकज सहगल, भाजपा के विनोद, नगर मंडल अध्यक्ष रवि नेगी , पूर्व निगम पार्षद सत्या नेगी, रविन्द्र नेगी, ललित जोशी, गीता रौतेला, सागर रावत, राजेश नेगी, उदय शर्मा, डीडी पांडेय, आनंद नेगी, भूपेश शर्मा, राजकुमार गोस्वामी, एस एन शर्मा, सुजान नेगी, राजेन्द्र असवाल, अमर भंडारी, जगदीश त्रिपाठी, सीमा कोचर, मनोज गुसाईं, भानु प्रताप,  लक्ष्मण सजवाण, गजेंद्र रावत, बलदेवराज रावत, अंजू शर्मा, यशोदा जोशी, रामपाल सिंह, बी आर टमटा, पूर्ण सिंह रावत, सतेंद्र रावत, विनोद सती, प्रणव कुमार शास्त्री, श्यामलाल आदि सहित अनेक लोग शामिल है। समारोह का संचालन गजेंद्र सिंह रावत ने किया।