नवीन चौहान
एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस के निर्देशों पर जनपद पुलिस सख्त चेकिंग अभियान चलाकर चरस तस्करों को जेल का रास्ता दिखा रही है। भगवानपुर पुलिस ने दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से करीब 405 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया। भगवानपुर थाना प्रभारी संजीव थपरियाल, उप निरीक्षक शहजाद अली, कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल भाव सिंह,कांस्टेबल हमीद खान के साथ मण्डावर चौकी के पास सख्त चैकिंग अभियान चलाया। चैकिंग के दौरान पुलिस ने चौल्ली प्लाट जोहड़ा के पास खडे़ दो व्यक्तियों को संदेह होने पर उनकी चैकिंग की गई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चरस बरामद हुई। थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने अपना नाम राकेश उर्फ छोटा पुत्र धर्म सिंह, बृजेश पुत्र शिव चरण निवासी ग्राम खुब्बनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार बताया। आरोपियों के पास से बरामद 405 ग्राम अवैध चरस को सीज कर दिया गया है।