एसएमजेएन पीजी कॉलेज के छात्र अमन बर्थवाल ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक




Listen to this article

सोनी चौहान
एसएमजेएन पीजी कॉलेज हरिद्वार के अमन बर्थवाल ने 65 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता। अमन का कालेज में प्राचार्य कक्ष में स्वागत किया गया। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजन डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून में किया गया था। इस प्रतियोगिता में एसएमजेएन पीजी कॉलेज के छात्र अमन बर्थवाल ने स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि यह कॉलेज के लिए गर्व का विषय है। प्राचार्य ने अमन बर्थवाल को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य खेलकूद अधिकारी डॉक्टर तेजवीर सिंह तोमर,विनय थपलियाल, डॉ सुषमा नयाल एवं कोच योगेश कुमार रवि को  डॉक्टर सुनील बत्रा ने बधाई दी। मुख्य छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ संजय माहेश्वरी ने कहा कि अमन ने स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है।