भाजपा जजपा के साथ मिलकर बनाएंगी हरियाणा में सरकार, अमित शाह ने किया एलान




Listen to this article

हरियाणा। हरियाणा में सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। इस बार भी यहां भाजपा का ही मुख्यमंत्री होगा। इसके लिए भाजपा ने दुष्यंत चौटाला की पार्टी जजपा से सरकार बनाने के लिए समझौता किया है। दोनों ही दलों के नेताओं ने सरकार बनाने पर सहमति जतायी है। यहां अब भाजपा-जजपा की सरकार बनेंगी।

  • भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दुष्यंत चौटाला के साथ मुलाकात के बाद देर शाम इसका एलान किया।
  • सरकार बनाने के लिए अब कल राज्यपाल के सामने दावा पेश किया जाएगा।
  • समझौते के तहत जजपा का डिप्टी सीएम का पद दिया गया है।
  • डिप्टी सीएम कौन होगा यह अभी तय नहीं हुआ है, चर्चा दुष्यंत चौटाला के नाम की ही चल रही है।
  • अमित शाह ने दुष्यंत चौटाला के साथ मुलाकात के बाद सरकार बनाए जाने की बात कही।
  • अमित शाह ने कहा है कि शनिवार को भाजपा में विधिवत रूप से विधायक दल का नेता चुनने के बाद सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
  • अमित शाह ने कहा कि अगले पांच साल तक मोदीजी के नेतृत्व में यहां विकास के लिए काम किया जाएगा।
  • इस दौरान जजपा के दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वह हरियाणा में स्थायी सरकार बनाने के लिए भाजपा के साथ आए हैं।
  • मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा की भलाई के लिए हमने जजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला लिया है।